19. निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़ें और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें।
सात दोस्तों A, B, C, D, E, F और G को अलग-अलग रंग, जैसे- लाल, नीला, सफेद, गुलाबी, हरा, काला और पीला, पसंद हैं, लेकिन जरुरी नहीं कि इसी क्रम में हो। उन सभी को अलग-अलग शौक हैं (या उन्हें अलग-अलग गतिविधियाँ पसंद हैं), जैसे-गायन, चित्रकारी, पढ़ना, खाना पकाना, पेंटिंग, नृत्य एवं मछली पकड़ना, लेकिन जरुरी नहीं कि इसी क्रम में हो। D को गाने का शौक है। जिसे खाना बनाने का शौक है, उसे गुलाबी रंग पसंद है। A को पीला रंग पसंद है। जिसको मछली पकड़ने का शौक है, उसे हरा रंग पसंद है। F को पढ़ने का शौक है। D और F, दोनों को ही काला रंग पसंद नहीं है। जिसे नृत्य का शौक है, और जिसे चित्रकारी का शौक है, उन्हें काला रंग पसंद नहीं है। A को चित्रकारी का शौक नहीं है। जिसे चित्रकारी का शौक है, उसे लाल और सफेद रंग पसंद नहीं है; D को लाल रंग पसंद नहीं है। E को न तो पेंटिंग का और न ही खाना बनाने का शौक है। E को हरा रंग पसंद नहीं है। G को हरा और काला रंग पसंद नहीं है। B का शौक मछली पकड़ना नहीं है।
निम्नलिखित में से किसे गुलाबी रंग पसंद है?