बीजगणित (Algebra) | Online Test – 03

0%

Rajasthan GK In Hindi

बीजगणित (Algebra) | Online Test - 03

1 / 20

1. एक अनियमित आकार वाले पत्थर का आयतन मापने के लिए, पीटर ने पानी से भरे हुए 5 cm अर्धव्यास वाले डिब्बे में पत्थर को रखा। यदि डिब्बे में पानी का स्तर 10 सेमी. से बढ़कर 17 सेमी. हो जाता है, तो पत्थर का आयतन कितना है?

 

2 / 20

2. 42 सेमी. व्यास की ठोस धातु के गोले को पिघलाया जाता है और एक तार बनाया जाता है जिसका व्यास 7mm होता है। तार की लंबाई ज्ञात कीजिए।

 

3 / 20

3. 10 सेमी. ऊंचाई 7 सेमी. व्यास वाले सिलेंडर के दोनों सिरों से जुड़े गोलार्थों के व्यास समान हैं। इस ठोस आकृति का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

 

4 / 20

4. एक खोखले बेलन की लंबाई 84 सेमी. है तथा उसका बाह्य व्यास 32 सेमी. एवं आंतरिक व्यास 24 सेमी. है। यदि बेलन के पदार्थ का भार 10 ग्रा./सेमी.³ है, तो खोखले बेलन का भार क्या होगा?

 

5 / 20

5. एक खोखले गोले का बाह्य तथा आंतरिक व्यास क्रमश: 12 cm और 8 cm है। इसे पिघला कर एक बेलन का आकार दिया गया, जिसके आधार का व्यास 16 cm है। बेलन की ऊँचाई क्या होगी?

 

6 / 20

6. एक बेलनाकार टैंक की धारिता 20790 m³ है। यदि इसकी त्रिज्या 10.5 m है, तो इसकी गहराई ज्ञात करें?

 

7 / 20

7. एक गोले की त्रिज्या एक बेलन के आधार की त्रिज्या की तीन गुनी है। बेलन की ऊँचाई इसके आधार की त्रिज्या से नौ गुनी है। यदि बेलन के कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल और गोले के आयतन के संख्यात्मक मान बराबर हों तो बेलन की ऊँचाई क्या है?

 

8 / 20

8. 22 m और 10 m की आयताकार एल्युमीनियम शीट को इस तरह से बेलनाकार रूप में मोड़ा जाता है कि इसकी छोटी भुजा इसकी लंबाई बन जाती है। इस तरह निर्मित बेलन का आयतन कितना होगा?

 

9 / 20

9. एक लंब वृत्तीय बेलन का आयतन (घनसेमी. में) क्या होगा यदि उसकी त्रिज्या 2.5 सेमी. तथा ऊँचाई 2 सेमी. है।

 

10 / 20

10. 21 सेमी त्रिज्या और केंद्र कोण 120° वाले एक वृत्तखंड को मोड़कर शंकु के रुप में बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने शंकु की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।

 

11 / 20

11. धातु के एक ठोस अर्ध-गोले को पिघलाया जाता है और इसे समान त्रिज्या 'R' के एक शंकु के रूप में ढाला जाता है। यदि शंकु की ऊँचाई H हो, तोः

 

12 / 20

12. दो शंकु ऐसे है, जिनके आयतन का अनुपात 1:10 है और उनकी ऊँचाइयों का अनुपात 2:5 है। उनकी आधार त्रिज्याओं का अनुपात ज्ञात कीजिए।

 

13 / 20

13. एक शंकु के आयतन और वक्र पृष्ठ के क्षेत्रफल के संख्यात्मक मान बराबर हैं। यदि 'h' और 'r' शंकु की ऊँचाई और आधार त्रिज्या को निरूपित करते हैं, तो (1/h²) + (1/r²) का मान ज्ञात कीजिए।

 

 

14 / 20

14. दो शंकु के वक्र पृष्ठों के क्षेत्रफलों का अनुपात 2:1 है; उनकी तिर्यक ऊँचाई 1:2 के अनुपात में है। उनकी त्रिज्या का अनुपात ज्ञात कीजिए।

 

15 / 20

15. एक तम्बू एक बेलन के आकार का है और इसके ऊपर एक शंकु स्थापित किया गया है बेलनाकार भाग की त्रिज्या और ऊँचाई क्रमश: 10 मी और 25 मीटर है। शंक्वाकार भाग के लिए त्रिज्या 10 मीटर और तिर्यक ऊँचाई 15 मीटर है। तह, सिलाई आदि के लिए 20% अतिरिक्त कैनवास लेते हुए, इस तम्बू के निर्माण के लिए आवश्यक कैनवास की मात्रा की गणना कीजिए।

 

16 / 20

16. 6 सेमी त्रिज्या के एक गोलाकार ठोस चॉकलेट से लंब वृत्तीय शंकु के आकार के कुछ चॉकलेट बनाए गए। इस शंकु के आधार की त्रिज्या और ऊँचाई दोनों 2 सेमी है। चॉकलेटों को एक वर्गाकार डिब्बे में 12×9 (अर्थात् 12 पंक्ति और 9 स्तंभ) विन्यास में रखा गया। डिब्बे की ऊँचाई 2 सेमी है। चॉकलेटों को लंबे समय तक खाने योग्य बनाए रखने के लिए डिब्बे को शहद से भर दिया गया। डिब्बे में शहद का आयतन कुल आयतन का कितना प्रतिशत है?

 

17 / 20

17. शंक्वाकार तम्बू का व्यास और तिरछी ऊँचाई क्रमशः 16m और 5.6m है। यदि चौड़ाई 4m रखी जानी हो, तो तम्बू के निर्माण के लिए कितने कपड़े की आवश्यकता होगी?

 

18 / 20

18. शंकु X का वक्र पृष्ठफल, शंकु Y के वक्र पृष्ठफल के पांच गुना है। शंकु Y की तिर्यक ऊँचाई, शंकु X की तिर्यक ऊँचाई के पाँच गुना है। शंकु X और शंकु Y के आधार के क्षेत्रफलों का अनुपात क्या होगा :

 

 

19 / 20

19. 36 सेंटीमीटर के व्यास की एक ठोस गोल धातु की बॉल को पिघलाया जाता है और उससे 12 सेंटीमीटर व्यास एवं 12 सेंटीमीटर ऊँचे छोटे ठोस शंकु बनाए जाते हैं। यह बताएं कि इस पिघले हुए धातु का प्रयोग करके बनाए गए शंकुओं की संख्या कितनी है?

 

20 / 20

20. एक तंबू (टैंट) इस प्रकार का है कि उसका निचला भाग 24 m की ऊँचाई के एक सिलेंडर की तरह है, जिसका व्यास 126 m है। उसका शीर्ष भाग 126 m के उसी व्यास के आधार के साथ शंकु (कोन) की तरह है और 80 m तिरछा ऊँचा है। उसका कैनवस 8 m चौड़ा है। तंबू को बनाने के लिए आवश्यक कैनवस की लम्बाई की गणना करें।

 

Your score is

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *