चाल. समय और दूरी (Speed.Time And Distance) | Online Test – 06

0%

Rajasthan GK In Hindi

चाल. समय और दूरी (Speed.Time And Distance) | Online Test - 06

1 / 20

1. एक कार 8 घंटे में चेन्नई से कोयम्बटूर तक की यात्रा तय करती है। यात्रा की पहली आधी दूरी 73 किलोमीटर/घंटा और दूसरी आधी दूरी 81 किलोमीटर/घंटा की चाल से तय की गयी है। चेन्नई से कोयम्बटूर दूरी क्या है?

 

2 / 20

2. एक चोर एक पुलिसवाले से 400 मीटर आगे है। चोर भागना और पुलिसवाला पीछा करना एक साथ शुरू करते है। मान लिया जाए कि चोर की चाल 10 किलोमीटर/घंटा और पुलिसवाले की चाल 15 किलोमीटर/घंटा है, तो गणना करके (मीटर में) बताइए कि पुलिसवाले के पकड़ में आने से पहले चोर ने कितनी दूरी तय की?

 

3 / 20

3. जय 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से अपने घर से स्कूल की ओर जाता है तो 5 मिनट देरी से पहुंचता है। यदि वह 3 किलोमीटर प्रति घंटा से अपनी गति बढ़ा देता है, तो वह स्कूल 4 मिनट जल्दी पहुंच जाता है। उसके घर और स्कूल के बीच की दूरी कितनी है?

 

4 / 20

4. एक मिनी वैन उसी दिशा में जा रही है जिस दिशा में 4.8 किलोमीटर प्रति घंटे और 6 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दो व्यक्ति जा रहे है। मिनी वैन क्रमश: 4.5 सेकंड और 9 सेकंड में दोनों को पार कर लेती है। मिनी वैन की लंबाई कितनी है?

 

5 / 20

5. 150 मी0 लम्बी ट्रेन 54 km/h की चाल से चलकर एक प्लेटफार्म को 42 से. में पार करती है। प्लेटफार्म की लम्बाई क्या होगी?

 

6 / 20

6. कोई पुरुष P से Q तक 5 किमी/घंटा की चाल से चलकर जाता है और Q से P तक 3 किमी/घंटा की चाल से वापस आता है। पूरी यात्रा के दौरान उसकी औसत चाल क्या है?

 

7 / 20

7. एक व्यक्ति 50 किमी/घंटा की चाल से 30 मिनट में P से Q तक की यात्रा करता हैं। फिर वह अपनी चाल को बढाकर 60 किमी/घंटा करता है और 20 मिनट में अपने गंतव्य R तक पहुंच जाता है। पूरी यात्रा के दौरान उसकी औसत चाल ज्ञात कीजिए।

 

8 / 20

8. एक ठेला पहले 10 किमी की दूरी 4 किमी/घंटा की चाल से तय करता है और दूसरे 10 किमी की दूरी 2 किमी/घंटा की चाल से तय करता है। उस ठेले की औसत चाल किमी/घंटा में ज्ञात करें।

 

9 / 20

9. रामलाल 9 कि.मी./घंटा की गति से 18 कि.मी. दौड़ता है। पूरे दौड़ सत्र में औसत गति 6 कि.मी/घंटा करने के लिए उसे अगले 3 घंटे में किस गति से दौड़ने की आवश्यकता है?

 

10 / 20

10. रूपा अपने कार्यालय से जिस गति से वापस जाती है उससे आधी गति से कार्यालय आती है। पूरी यात्रा के दौरान औसत गति 24 कि.मी./घंटा है तो जब रूपा अपने कार्यालय जा रही थी तब उसकी गति क्या थी?

 

11 / 20

11. A से B तक एक कार की चाल 60 किमी/घंटा तथा वापसी की चाल 40 किमी/घंटा है। कार की औसत चाल (किमी/घंटा में) ज्ञात कीजिए।

 

12 / 20

12. एक आदमी बिन्दु A से B तक की दूरी 40 km/hr की गति से तय करता है और B से A तक 60 km/hr की गति से वापस लौटता है। पूरी यात्रा के दौरान उसकी औसत गति कितनी है?

 

13 / 20

13. ऐडी 9 घंटों में, फ्रेड द्वारा 7 घंटे में तय की गई दूरी से 1 km कम दूरी तय करता है। 5 घंटों में ऐडी, फ्रेड द्वारा 4 घंटे में तय की गई दूरी से 2 km कम दूरी तय करता है। ऐडी की km/hr में औसत गति क्या है?

 

14 / 20

14. एक व्यक्ति अपने घर से 2 घंटे में अपने कार्यालय तक पहुँचता है। वह 15 km/hr की रफ्तार से कुल दूरी का 1/4 साइकिलिंग से तय करता है, 30 km/hr की गति के साथ बस द्वारा कुल दूरी का 1/2 और बाकी 5 km/hr की रफ्तार से चलकर तय करता है। इस व्यक्ति की औसत गति क्या है?

 

15 / 20

15. एक साइकिल चालक पहले तीन किलोमीटर को 8 किमी./घंटा की औसत गति से, अन्य दो किलोमीटर को 3 किमी./घंटा से और आखरी दो किलोमीटर को 2 किमी./घंटा से तय करता है। पूरी यात्रा की लगभग औसत गति (किमी./घंटा में) क्या है?

 

16 / 20

16. P पहले एक घंटे में 50 किमी./घंटा की गति से चलता है और अगले दो घंटो में 70 कि.मी./घंटा की गति से चलता है। P की औसत गति कितनी है?

 

17 / 20

17. यदि P अपनी यात्रा का पहला आधा भाग 40 कि.मी./घंटा से तथा शेष दूरी 50 कि.मी./घंटा की गति से तय करता है, तो उसकी कुल यात्रा की औसत गति क्या होगी?

 

18 / 20

18. एक कार पहली आधी दूरी 50 किमी/घंटा की चाल से तथा बाकी आधी दूरी 60 किमी/घंटा की चाल से यात्रा पूरी करती है। पूरी यात्रा के दौरान कार की औसत गति क्या है?

 

19 / 20

19. एक साइकिल चालक 8 किलोमीटर की दूरी 15 किलोमीटर प्रति घंटे से तथा 4 किलोमीटर की दूरी 20किमी/घंटे की चाल से चलाता है तो उसकी औसत चाल कितनी होगी?

 

20 / 20

20. एक व्यक्ति अपनी यात्रा के पहले 176 किलोमीटर की दूरी 16 किलोमीटर/घंटे की चाल से और अगले 64 किलोमीटर की दूरी 32 किलोमीटर/घंटे की चाल से तय करता है। यात्रा के पहले 240 किलोमीटर की दूरी के लिए लगभग औसत चाल क्या होगी?

 

Your score is

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *