Aptitude | मिश्रण (Mixture ) | Online Test – 01

0%

Rajasthan GK In Hindi

Aptitude | मिश्रण (Mixture ) | Online Test - 01

1 / 20

1. समान आकार के चार बर्तन दूध और पानी के मिश्रण से भरे हैं। चारों बर्तनों में दुध की मात्रा क्रमशः 80%, 75%, 60% और 50% है। यदि सभी चार मिश्रणों को मिला दिया जाए, तो प्राप्त मिश्रण में पानी और दुध का अनुपात क्या होगा?

 

 

2 / 20

2. दूध के एक जार मे 40% पानी है। इसके एक हिस्से को दूसरे दूध से बदल दिया जाता है, जिसमें 19% पानी है अब पानी का प्रतिशत 26% है। दूध की कितनी मात्रा को बदला गया ?

 

3 / 20

3. 50 लीटर शुद्ध दूध वाले एक कंटेनर से, 10 लीटर दूध निकालकर 10 लीटर पानी डाला जाता है। यदि इस प्रक्रिया को तीन बार दोहराया जाता है, तो अंततः पानी और दूध के बीच क्या अनुपात है ?

 

4 / 20

4. 10% पानी युक्त 16 लीटर दूध को इतना पतला करने के लिए उसमें कितने लीटर पानी मिलाया जाना चाहिए, कि मिश्रण में पानी की मात्रा 20% हो?

 

5 / 20

5. दूध-पानी के मिश्रण का 4/5 भाग दूध था। कुल 20 लीटर वाले इस मिश्रण में यदि 5 लीटर पानी और मिलाया जाता है तो नए मिश्रण में दूध का प्रतिशत होगा।

 

6 / 20

6. 5 लीटर चीनी के मिश्रण में 6% चीनी है, उसमे से 1 लीटर पानी भाप बन जाता है। शेष मिश्रण में चीनी का प्रतिशत ज्ञात करें।

 

 

7 / 20

7. 35 लीटर के एक मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात 4:1 है। इस मिश्रण में 7 लीटर पानी और मिलाने पर दूध और पानी का अनुपात ज्ञात कीजिए ?

 

8 / 20

8. एक बाल्टी में दो तरल पदार्थ A और B 7 : 5 के अनुपात में मिश्रित है। यदि मिश्रण के 9 लीटर को 10 लीटर B तरल से प्रतिस्थापित किया जाता है, तो दोनों तरल पदार्थों का अनुपात 7:9 हो जाता है। बाल्टी में तरल A कितने लीटर था ?

 

 

9 / 20

9. सोना, पानी से 17 गुना भारी है और तांबे से 9 गुना भारी है। किस अनुपात में धातुओं का मिश्रण किया जाना चाहिए। ताकि वे पानी से 12 गुना भारी हो जाए।

 

10 / 20

10. किस अनुपात में 30% पोटेशियम नाइट्रेट घोल को 60% पोटेशियम नाइट्रेट घोल के साथ मिश्रित किया जाना चाहिए ताकि परिणामी घोल में 40% पोटेशियम नाइट्रेट हो जाए?

 

11 / 20

11. दो बर्तनों, A और B में चीनी और पानी के मिश्रण का अनुपात 4 : 5 तथा 3 2 है। आधी चीनी और आधा पानी का नया मिश्रण प्राप्त करने के लिए इन दोनों मिश्रणों को किस अनुपात में मिलाया जा सकता है?

 

12 / 20

12. 30 लीटर नमक के घोल (solution) में 5% नमक है। इस घोल में कितने लीटर पानी और मिलाया जाना चाहिए ताकि परिणामी घोल में नमक की मात्रा 3% हो।

 

13 / 20

13. पानी और शरबत के दो अलग अलग मिश्रण जिनमें पानी और शरबत का अनुपात क्रमशः 4:1 और 3:1 है, उनको 1:2 के अनुपात में मिश्रित किया जाता है। अंतिम मिश्रण में पानी और शरबत का अनुपात क्या है?

 

14 / 20

14. पानी और स्क्वाश के दो मिश्रण है। पहले मिश्रण में पानी-स्क्वाश का अनुपात 5 : 1 है। और दूसरे में 3:1 का अनुपात है। इन्हें 3 : 2 के अनुपात में मिश्रित किया जाता है। अंतिम मिश्रण में पानी : स्क्वाश का अनुपात कितना है?

 

15 / 20

15. दूध-पानी के एक मिश्रण का 2 3 भाग दूध है। मिश्रण की कुल मात्रा 21 लीटर है। यदि इसमें 4 लीटर पानी और मिला दिया जाए तो मिश्रण में दूध का प्रतिशत क्या रह जायेगा?

 

16 / 20

16. दो कंटेनर में शहद और पानी का अनुपात क्रमश: 4:3 और 6:7 होता है। दूसरे कंटेनर में शहद और पानी का समान अनुपात प्राप्त करने के लिए अन्य कंटेनर से कितने मिश्रण (लीटर में) को पहले कंटेनर से 3.5 लीटर मिश्रण के साथ जोड़ा जाता है?

 

17 / 20

17. दो बर्तनों में दूध और पानी का अनुपात 2:3 तथा 7:3 है, दोनो बर्तनों के मिश्रण को मिलाने पर (तीसरे नए बर्तन में) प्राप्त नए मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात ज्ञात कीजिए।

 

18 / 20

18. चावल की दो किस्मों का मूल्य क्रमशः रुपए 50 प्रति किलो और रुपए 60 प्रति किलो है, जो कुछ अनुपात में -मिश्रित की जाती हैं, और मिश्रित चावल को रुपए 70 प्रति किलोग्राम पर बेचा जाता है, जिससे 20% लाभ प्राप्त हो सके। वह अनुपात क्या है जिसमें दोनों चावल की किस्मों को मिलाया जाता है?

 

19 / 20

19. दो प्रकार के चावल, जिनका मूल्य रुपए 38 प्रति किग्रा और रुपए 42 प्रति किग्रा है, समान मात्रा में मिलाए जाते हैं। और रुपए 45 प्रति किग्रा के भाव पर बेचे जाते हैं। प्रतिशत लाभ ज्ञात कीजिए।

 

20 / 20

20. किसी खाद्य पदार्थ में चीनी और आटे का आरंभिक अनुपात 17:28 था। एलिजाबेथ ने 27 kg के इस खाद्य में इतना आटा और मिला दिया कि चीनी और आटे का अनुपात 2 : 5 हो जाए। एलिजाबेथ ने बाद में कितना आटा और मिलाया था?

 

Your score is

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *