Aptitude | प्रतिशत (Percentage) | Online Test – 01

0%

Rajasthan GK In Hindi

Aptitude | प्रतिशत (Percentage) | Online Test - 01

1 / 20

1. एक कस्बे की 5% जनसंख्या की किसी महामारी में मृत्यु हो जाती है, और बची जनसंख्या में से 8% घबराकर कस्बें को छोड़कर चले गये। यदि कस्बे की कुल जनसंख्या अभी 88274 है तो शुरूआत में कस्बे की कुल जनसंख्या ज्ञात करो।

 

2 / 20

2. एक गाँव की जनसंख्या 18000 से बढ़कर 22500 हो गई। वृद्धि का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

 

3 / 20

3. एक शहर की आबादी में लगातार दो वर्षों में 10% और 20% की वृद्धि हुई, किन्तु तीसरे वर्ष इसमें 25% की कमी हुई। तीसरे वर्ष में जनसंख्या और 3 वर्ष पूर्व की जनसंख्या का अनुपात ज्ञात कीजिए।

 

4 / 20

4. एक शहर की 62% जनसंख्या शिक्षित है। यदि शहर में अशिक्षित लोगों की संख्या 24567 है, तो शिक्षित लोगों की संख्या कितनी है?

 

5 / 20

5. 2 वर्ष बाद एक शहर की जनसंख्या कितनी हो जायेगी, जो वर्तमान में 12 लाख है और वृद्धि की दर 4% है।

 

6 / 20

6. एक शहर की आबादी 5% प्रति वर्ष की दर से बढ़ रही है। यदि शहर की वर्तमान आबादी 1,85,220 है, तो एक साल पहले उस शहर की आबादी कितनी थी?

 

7 / 20

7. एक शहर की जनसंख्या 8000 है। यदि पुरुषों की संख्या में 8% और महिलाओं की संख्या में 12% की वृद्धि होती है तो जनसंख्या 8680 हो जाएगी। शहर में महिलाओं की संख्या ज्ञात करें।

 

8 / 20

8. 2018 में एक कॉलोनी की जनसंख्या 54000 हो गयी, जो 5 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से बढ़ रही है। 2 साल पूर्व कॉलोनी की आबादी ज्ञात करें।

 

9 / 20

9. एक शहर में, प्रत्येक वर्ष, वर्ष के आरंभ में लोगों की संख्या में 3% प्रतिशत वृद्धि हुई। यदि उस शहर की वर्तमान जनसंख्या 30,00,000 है, तो 3 वर्षों के बाद जनसंख्या होगी।

 

10 / 20

10. एक गांव में 200 व्यक्तियों में से 111 साक्षर है। गांव के अशिक्षित लोगों का प्रतिशत क्या है?

 

11 / 20

11. किसी स्कूल में लड़कों और लड़कियों की संख्या का अनुपात 3:2 है। यदि 20% लड़कों और 25% लड़कियों को छात्रवृत्ति प्राप्त होती है, तो कितने प्रतिशत छात्रों को छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं होती है?

 

12 / 20

12. यदि अन्जू हिन्दी के 80 अंक में 68, गणित में 60 में से 46 अंक और विज्ञान में 90 अंक में से 74 तथा अंग्रेजी में 45 में से 35 अंक प्राप्त करती है तो अंजू कौन-से विषय में अधिकतम प्रतिशत अंक प्राप्त की?

 

13 / 20

13. एक परीक्षा में 85 में से 40 छात्रों ने 50% से कम अंक अर्जित किए। 50% से कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या का 50% अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या से अनुपात है :

 

14 / 20

14. एक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए प्राप्तांकों का प्रतिशत 42% होना चाहिए। यदि अधिकतम अंक 450 है, तो परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए कितने अंक प्राप्त करना आवश्यक है?

 

15 / 20

15. एक परीक्षा में, चित्रा ने 58.5 अंक प्राप्त किए, जो 78% अंक प्राप्त करने के बराबर था। परीक्षा कितने अंकों की थी?

 

16 / 20

16. एक कक्षा में, किसी दिन 5% छात्र अनुपस्थित है। यदि उपस्थित छात्रों की संख्या 38 है, तो उस दिन कक्षा में छात्रों की कुल संख्या कितनी है ?

 

17 / 20

17. राम को एक परीक्षा में 40% अंक प्राप्त हुए और वह 20 अंकों से अनुत्तीर्ण हो गया। आदित्य को 45% अंक प्राप्त हुए और प्राप्तांक उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक अंकों से 30 अंक अधिक है। उत्तीर्ण होने के लिए कितने प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है?

 

18 / 20

18. एक परीक्षा में प्रांजॉय ने 272 अंक प्राप्त किए जो 64% अंक प्राप्त करने के बराबर था। परीक्षा कितने अंक की थी?

 

19 / 20

19. एक विद्यार्थी को उत्तीर्ण होने के लिए 40% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। उसे एक परीक्षा में 40 अंक प्राप्त हुए और वह 40 अंकों से अनुत्तीर्ण हो गया। परीक्षा के प्राप्त करने योग्य अधिकतम अंक कितने हैं?

 

20 / 20

20. निम्नलिखित तालिका परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों के परिणाम दर्शाती है। उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत कितना है?

परिणाम = छात्रों की संख्या
उत्तीर्ण = 150
अनुत्तीर्ण = 100

 

Your score is

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *